Dimple Yadav Biography in Hindi | डिंपल यादव का जीवन परिचय

Dimple Yadav Biography in Hindi | डिंपल यादव का जीवन परिचय

Share This Post With Friends

Dimple Yadav-डिम्पल यादव एक राजनीतिज्ञ हैं और समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल बेहद शालीन और सभ्य राजनीतिज्ञ हैं। डिपले यादव 46 वर्ष की हैं और तीन बच्चों की माँ हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से 1999 में विवाह किया था। डिंपल ने पहली बार 2012 में कन्नौज से उपचुनाव में सांसद चुनी गई थी। डिंपल यादव राजनीति में एक आदर्श महिला राजनीतिज्ञ के रूप में जानी जाती हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में वे मैनपुरी से संसद निर्वाचित हुई हैं। आज इस ब्लॉग में हम डिंपल यादव की जीवनी, आयु, पति, बच्चे, वजन, ऊंचाई कुल सम्प्पति आदि के बारे में जानेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Dimple Yadav Biography in Hindi | डिंपल यादव का जीवन परिचय

Dimple Yadav Biography in Hindi | डिंपल यादव का जीवन परिचय

डिंपल यादव का जन्म पुणे महाराष्ट्र में 15 जनवरी 1978 को हुआ। डिंपल के पिता का नाम रामचंद्र सिंह रावत है जो भारतीय सेना में कर्नल थे। उनकी माता का नाम चंपा रावत है। डिंपल अपनी तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं। मूल रूप से डिंपल का परिवार उत्तराखंड से है और वे एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। चूँकि पिता सेना में थे तो डिंपल की शिक्षा अलग-अलग जगहों पर हुई- पुणे, भटिंडा और अंदमान निकोबार और आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ।

नाम डिंपल यादव
वास्तविक नाम डिंपल रावत
जन्म 15 जनवरी 1978
जन्मस्थान पुणे महाराष्ट्र
आयु 46 वर्ष
पेशा राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल समजवादी पार्टी
लोकसभा सीट मैनपुरी
पिता रामचंद्र सिंह रावत
माता चंपा रावत
पति अखिलेश यादव
संतान अदिति यादव, टीना यादव और अर्जुन यादव
शिक्षा बी.कॉम
संपत्ति 15 करोड़ 50 लाख रुपये

डिंपल यादव का राजनीतिक सफर

डिंपल यादव का राजनीतिक सफर 2009 में शुरू हुआ जब उन्होंने फैज़ाबाद से लोकसभा के उपचुनाव में राजबब्बर के खिलाफ चुनाव लड़ा, मगर वे चुनाव हार गईं। यह सीट अखिलेश यादव के दो जगह, कन्नौज और फैज़ाबाद से जितने के कारण कहली हुई क्योंकि अखिलेश ने फैज़ाबाद सीट को खली कर दिया था।

2012 में डिंपल कन्नौज लोकसभा सीट के उपचुनाव में निर्विरोध जीती क्योंकि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीते और सरकार भी बनाई। वह भारत की 44वीं और उत्तर प्रदेश की चौथी उम्मीदवार थीं जो निर्विरोध जीती। 2014 से 2019 तक डिंपल कन्नौज लोकसभा सीट से फिर संसद में गईं। 2019 के लोकसभा चुनावों में डिंपल को हार का सामना करना पड़ा। 2022 में मुलायम सिंह यादव की मृत्यु के बाद डिंपल ने मैनपुरी से उपचुनाव में 2.8 लाख वोटों से जीत हासिल की।

2024 के लोकसभा चुनाव में डिंपल ने 2,21,639 वोटो से बीजेपी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को हराकर लोकसभा में कदम रखा। डिम्पल को कुल 5,98,526 वोट प्राप्त हुए।

यह भी पढ़िएDeepika Padukone Biography in Hindi | दीपिका पादुकोण की जीवनी-आयु, ऊंचाई, वजन, फ़िल्में और ताजा जानकारी

डिंपल यादव का व्यक्तिगत जीवन

डिंपल यादव जिनका वास्तविक नाम डिंपल रावत है, जब वे छात्रा थी तब उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई। यद्पि अखिलेश का परिवार शादी को तैयार नहीं था मगर दादी मूर्ति देवी की स्वीकृति से 24 नवम्बर 1999 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्चे 2 पुत्रियां अदिति यादव, टीना यादव, और पुत्र अर्जुन यादव हैं।

डिंपल यादव की आयु, वजन, ऊंचाई

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को हुआ और वे 46 वर्ष की हैं। उनकी ऊंचाई 5’5″ इंच हैऔर वजन लगभग 55 किलोग्राम है।

नाम डिंपल यादव
आयु 46 वर्ष
ऊंचाई 5′ 5″
वजन 55 किलोग्राम
आँखों का रंग भूरा
बालों का रंग काला

डिंपल यादव की जाति और धर्म

डिंपल यादव मूल रूप से उत्तराखंड की राजपूत जाति से हैं और वे हिन्दू धर्म की अनुयायी हैं।

डिंपल यादव की कुल संपत्ति 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भरे गए नामांकन फॉर्म के साथ जमा शपथ पत्र के अनुसार, डिंपल यादव की कुल संपत्ति अभी 15 करोड़ 50 लाख रुपये है।

यह भी पढ़िए- Chaudhary Charan Singh biography in hindi |चौधरी चरण सिंह का जीवन परिचय हिंदी में


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading