Deepika Padukone Biography in Hindi | आयु, ऊंचाई, वजन

Deepika Padukone Biography in Hindi | दीपिका पादुकोण की जीवनी-आयु, ऊंचाई, वजन, फ़िल्में और ताजा जानकारी

Share This Post With Friends

Last updated on March 1st, 2024 at 11:54 pm

Deepika Padukone-दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा का एक जाना पहचाना नाम है। वे एक बॉलीवुड फ़िल्म एक्ट्रेस और मॉडल हैं, दीपिका ने कड़ी मेहनत और लगन से बॉलीवुड फिल्मों में एक अलग छाप छोड़ी है। फिल्मों में आने से पहले दीपिका अपने पिता की तरह एक बैडमिंटन प्लेयर रहीं और वे अंडर 12 तक राज्य स्तर की खिलाड़ी रहीं बाद में उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया और वह एक सफल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई। आइये इस लेख के माध्यम से दीपिका के प्रारम्भिक जीवन, आयु, पति, बच्चे और नेट वर्थ के बारे में जाने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
दीपिका पादुकोण की जीवनी। Deepika Padukone Biography in Hindi

Deepika Padukone Biography in Hindi

वर्ष 2007 की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म फराह खान द्वारा निर्देशित थी और इसमें उनके साथ शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई। इससे पहले दीपिका ने 2006 में एक कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या‘ में काम किया था। दीपिका के अभिनय सफर की बात करें तो वे अब तक 30 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। दीपिका को कई पुरस्कार भी मिले जिनमे तीन फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है, आज उनके प्रशंसकों की संख्‍या लाखों करोड़ों में है।

नामदीपिका पादुकोण
उपनामदीप्ज, दीपू
जन्म तिथि5 जनवरी 1986
जन्मदिन5 जनवरी
आयु38 वर्ष [2024]
राशिमकर
धर्महिन्दू
CastBrahman
जन्म स्थानकोपेनहेगन, डेनमार्क
गृहजनपदबेंगलुरु
राष्ट्रीयताभारतीय
शिक्षा योग्यताInter, कॉलेज (अधूरा)
स्कूलसोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु
कॉलेजमाउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु
पिता का नामप्रकाश पादुकोण
माँ का नामउज्जवला पादुकोण
बहन का नामअनिशा पादुकोण
Husbandरणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण- प्रारम्भिक जीवन और पारिवारिक जानकारी

दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनका परिवार कोंकणी पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है। वे भारतीय माता-पिता की संतान हैं। दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पदुकोण है जो एक प्रसिद्ध पूर्व पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं दीपिका की माँ का नाम उज्वल पादुकोण जो एक ट्रेवल एजेंट के रूप में अपना व्यवसाय चलाती हैं।

दीपिका की एक छोटी बहन अनीशा भी हैं जो एक गोल्फर खिलाड़ी हैं। दीपिका लम्बे समय तक कई शख्शियतों के साथ संबंधों में रहीं। उनका नाम विजय माल्या के बेटे, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा। अंततः दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ विवाह करके सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

Also ReadTikTok Star Shivani Kumari Biography In Hindi

दीपिका का संबंध खेल परिवार से रहा है और उनके दादा, रमेश, मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव थे। जब दीपिका एक वर्ष की थीं उनका परिवार भारत आ गया और बंगलौर में रहने लगा।

Deepika Padukene with Family- दीपिका के पिता का नाम प्रकाश पदुकोण है जो एक प्रसिद्ध पूर्व पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं की माँ का नाम उज्वल पादुकोण

दीपिका पादुकोण की शैक्षिक योग्यता

दीपिका की प्रारम्भिक शिक्षा बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल में हुई और उन्होंने इण्टर की शिक्षा माउंट कार्मेल कॉलेज से पूरी की। मॉडलिंग और खेल की व्यस्तता के कारण दीपिका रेगुलर स्कूल जाने में असमर्थ रहीं और बाद में उन्होंने इग्नू [इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय] से समाजशास्त्र विषय में कला स्नातक की डिग्री के लिए एड्मिशन लिया, लेकिन उन्होंने अपने करियर की व्यस्तताओं के कारण पढाई पूरी नहीं की।

दीपिका प्रारम्भ में एक शर्मीली लड़की थी और उसके ज्यादा दोस्त नहीं थे। दीपिका के अनुसार उन्होंने हाई स्कूल के दौरान अपने पिता से खेल छोड़ने और एक मॉडल बनने की बात कही और पिता ने उनका सहयोग किया। इस प्रकार दीपिका ने 2004 में, प्रसाद बिदापा के सान्ध्य में एक मॉडल के गुण सीखे और मॉडलिंग में पूर्णकालिक करियर शुरू किया।

दीपिका पादुकोण का अभिनय सफर

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत एक बैडमिंटन खिलाडी के रूप में शुरू की और बाद में मॉडलिंग को अपने करियर बनाया, प्रारम्भ में दीपिका ने कई उत्पादों के लिए मॉडलिंग की। प्रमुख भारतीय ब्रांडों जैसे लिरिल,डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का जैसे उत्पादों के लिए प्रचार मॉडलिंग की।

दीपिका ने फिल्मों में अपने अभिनय का सफर दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) से की। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी तेलुगु फिल्म मनमधुदु की रीमेक थी, और उन्हें अभिनेता उपेन्द्र के साथ प्रमुख भूमिका निभाई। यह फिल्म सफल रही और दीपिका को लोग पहचानने लगे।

Also Readहेमा शर्मा उम्र 28, ऊंचाई, पति, नेट वर्थ, जीवनी और बहुत कुछ | Hema Sharma Biography In Hindi

बॉलीवुड फिल्मों में दीपिका का आगाज

जल्द ही दीपिका को बॉलीवुड में भी काम मिल गया और फराह खान निर्देशित ओम शांति ओम (2007) फिल्म से शुरुआत की फिल्म में शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और दीपिका रातों-रात स्टार बन गेन। इस फिल्म की तैयारी के लिए दीपिका ने हेमा मालिनी और हेलेन की अभिनय बारीकियां सीखी। दीपिका की हिंदी उस समय बहुत अच्छी नहीं थी और फिल्म में उनकी आवाज़ को वॉयस आर्टिस्ट मोना घोष शेट्टी ने डब किया था।

फिल्म के गाने सुपरहिट रहे और “धूम ताना” गाने के लिए, पादुकोण ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखा। यह एक बड़ी व्यवसायिक हिट रही और ओम शांति ओम ने 1.49 बिलियन (US$19 मिलियन) कमाई के साथ वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।

इस फिल्म ने कई पुरस्कार हासिल किए दीपिका को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ ‘महिला एक्ट्रेस पदार्पण पुरस्कार’ प्राप्त हुआ और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नामांकन के लिए अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। दीपिका के अभिनय का सफर अब भी जारी है और वे अब तक कई सुपर हिट फिल्‍में में अभिनय कर चुकी हैं जिनमें से ‘ये जवानी है दिवानी’, रामलीला, रेस 2, चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत, पठान आदि प्रमुख हैं।

दीपिका पादुकोण का व्यक्तिगत जीवन

दीपिका पदुकोण ने अपने परिवार और संबंधों को हमेशा सर्वोपरि रखा है, वह अपने परिवार के साथ बंगलुरु में अक्सर समय बिताती हैं। वह मुंबई के प्रभादेवी महानगर में रहती हैं और अपने माता-पिता अनुपस्थिति को महशुस करती हैं। दीपिका को हिन्दू धर्म में गारी आस्था है और वे नियमित रूप से मंदिर जाती हैं।

दीपिका और रणवीर की प्रेम कहानी

फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो” 2008 में दीपिका के कोस्टार रणबीर कपूर थे और इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के निकट आ गए। रणवीर सिंह दीपिका के प्यार में इस कदर दुब गए कि उन्होंने दीपिका के नाम का टेटू अपनी गर्दन के पीछे बनवाया। लेकिन एक वर्ष से भी काम समय में यह संबंध अलगाव में बदल गए। मगर जो किस्मत में लिखा है वही होता है और फिल्म “ये जवानी है दीवानी” में एक बार फिर दोनों के संबंधों को पुनर्जीवित कर दिया।

लम्बे समय के संबंधों को शादी के बंधन में बदलने के लिए दोनों ने 14 नवंबर 2018 को पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख परम्परा के अनुसार विवाह किया। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है और बी-टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। इस इस जोडें को ‘DeepVeer’ के नाम से सम्बोधित किया जाता है।

Deepika Pdukone Marriege=लम्बे समय के संबंधों को शादी के बंधन में बदलने के लिए दोनों ने 14 नवंबर 2018 को पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख परम्परा के अनुसार विवाह किया।

दीपिका पादुकोण बनने वाली हैं मां

लम्बे समय से यह अफवाह भी फ़ैल रही थी कि दीपिका और रणवीर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और वे तलाक की सोच रहे हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया के माध्यम से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने यह जानकारी दी है कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कपल ने प्रशंसकों को यह बहुप्रतीक्षित खुशखबरी दी है। इस खबर के अनुसार सितंबर 2024 में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी ।इस खबर के आने के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई दी साथ ही प्रशंसकों ने भी इस जोड़े को शुभकानें दिन हैं। दीपिका पादुकोण इस समय 38 वर्ष की हैं।

पादुकोन की वैवाहिक स्थितिविवाहित
विवाह की तारीख14 नवंबर 2018
विवाह का स्थानलेक कोमो, इटली
दीपिका पादुकोन ने कहां लेक कोमो में विवाह कियाविला डेल बालबिआनेलो
पति का नामरणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण KidsN/A

दीपिका पादुकोण की आय और कुल संपत्ति- Net Worth 2024

Deepika Padukone Net Worth 2024 दीपिका पादुकोण को अभिनय जगत में 16 साल का समय बीत चुका है और इइस दौरान उन्होंने एक से बढाकर एक सफल फिल्मों में काम किया है और एक अच्छी कमाई की है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं। Life Style Asia की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण कुल अनुमानित नेट वर्थ 5 billion [500 करोड़] है। ख़बरों को माने तो दीपिका एक फिल्म के लिए 30 करोड़ तक फीस बसूलती हैं। उवे महीने में 3 करोड़ और , वर्ष में 40 करोड़ की कमाई करती हैं। इसके आलावा दीपिका सोशल मीडिया से भी कमाई करती हैं और इंस्टाग्राम पर उत्पाद के ब्रांड को एंडोर्स वे करीब 1.5/पोस्ट करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

Also Read- सारा अली खान की बायोग्राफी | Sara Ali Khan Biography In Hindi, प्रारम्भिक जीवन, करियर, ऊंचाई, वजन, आयु, बॉयफ्रेंड और नेट वर्थ

सोशल मीडिया प्लेटफार्मलिंक
ट्विटरhttps://twitter.com/deepikapadukone
इंस्टाग्रामhttps://www.instagram.com/deepikapadukone/
वेबसाइटhttps://deepikapadukone.com/
विकिपीडियाhttps://en.wikipedia.org/wiki/Deepika_Padukone
फेसबुकhttps://www.facebook.com/DeepikaPadukone/

दीपिका पादुकोण की आयु और भौतिक माप-ऊंचाई, वजन,

दीपिकी पादुकोण अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती हैं वे इस समय 38 साल की हैं। उनका वजन लगभग 55 किलोग्राम है और वे 175 सेंटीमीटर लम्बी हैं। इस तालिका से आप दीपिका के शारीरिक मापन की जानकारी ले सकते हैं।

शारीरिक मापदीपिका पादुकोण
बस्ट साइज़34 इंच
कमर का आकार26 इंच
कूल्हे का आकार34 इंच
ब्रा साइज़34B
ऊचाई (सेमी में)174 सेमी
ऊचाई (फीट में)5’8″
वजन55 किलो ग्राम
स्तन का आकार34 इंच
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगभूरा

दीपिका की पसन्दीदा

पेशेवरीअभिनेत्री
अंग्रेजी फ़िल्मरिटर्न ऑफ़ ज़ैंडर केज़
पहली हिंदी फिल्मओम शांति ओम (2007)
शौकनृत्य और पकाने
पसंदीदा खानापास्ता, बिरयानी, दक्षिण भारतीय भोजन
पसंदीदा अभिनेताअमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान
पसंदीदा अभिनेत्रीश्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और काजोल
पसंदीदा फिल्मदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
पसंदीदा रंगसफेद
पसंदीदा स्थलफ्रांस

दीपिका पादुकोण के पुरस्कार और सम्मान

पुरस्कार और सम्मानवर्ष
People India Magazine द्वारा सबसे सुंदर भारतीय महिलाअज्ञात
FHM India द्वारा विश्व की सबसे सेक्सी महिलाअज्ञात
फिल्म फेयर पुरस्कार2008
फिल्म फेयर पुरस्कार2014
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार2014
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार2016
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार2016

दीपिका पादुकोण की फ़िल्में

वर्षफिल्म का नामभूमिकाभाषा
2006ऐश्वर्याऐश्वर्याकन्नड़
2007ओम शांति ओमशांतिप्रिया / संध्या “सैंडी”हिंदी
2008बचना ए हसीनोगायत्री जाखड़हिंदी
2009चांदनी चौक To चाईनासखी गोड़बोल / सुज़ीहिंदी
बिल्लूखुदहिंदी
लव आज कलमीरा पंडितहिंदी
मेन और मिसेज खन्नारैना खानहिंदी
2010कार्तिक कॉलिंग कार्तिकशोनाली मुखर्जीहिंदी
हाउसफुलसौंदर्या “सैंडी” रावहिंदी
लफंगे परिंदेयपिंकी पालकरहिंदी
ब्रेक के बादआलिया खानहिंदी
खेलें हम जी जान सेकल्पना दत्ताहिंदी
2011दम मारो दमखुदहिंदी
आरक्षणपूर्वी आनंदहिंदी
देसी बोयज़राधिका अवस्थीहिंदी
2012कॉकटेलवेरोनिका मालानीहिंदी
2013रेस 2आलीना मलिकहिंदी
बॉम्बे टॉकीज़खुदहिंदी
ये जवानी है दीवानीनैना तलवारहिंदी
चेन्नई एक्सप्रेसमीनलोचनी “मीनम्मा” अज़हगुसुन्दरमहिंदी
गोलियों की रासलीला राम-लीलालीला सनेराहिंदी
2014कोचड़ैय्यानवधना देवीतमिल
फाइंडिंग फैनीएंजेलिना “एंजी” युकारिस्टिकाअंग्रेजी
हैप्पी न्यू इयरमोहिनी जोशीहिंदी
2015पिकूपिकू बनर्जीहिंदी
तमाशातारा महेश्वरीहिंदी
बाजीराव मस्तानीमस्तानीहिंदी
2017XXX: रिटर्न ऑफ़ जांडर केजसरीना अंगरअंग्रेजी
राबताखुदहिंदी
2018पद्मावतरानी पद्मावतीहिंदी
ज़ीरोखुदहिंदी
2020छपाकमालती अग्रवालहिंदी
202183रोमी देवहिंदी
2022गहराइयाँअलीशा खन्नाहिंदी
ब्रह्मास्त्र: भाग 1 – शिवाअमृताहिंदी
सर्कसवृंदामाहिंदी
2023पठानडॉ. रुबीना “रुबाई” मोहसीनहिंदी
जवानऐश्वर्या राठौरहिंदी
2024फाइटरस्क्वाड्रन लीडर मिनल “मिन्नी” राठौरहिंदी
कल्की 2898 एडी †टीबीएहिंदी, तेलुगु
सिंघम फिर Return †डीसीपी शक्ति शेट्टी (लेडी सिंघम)हिंदी

दीपिका पादुकोण के बारे में अज्ञात तथ्य

  • दीपिका का जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ।
  • फिल्मों में आने से पहले राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाडी रह चुकी हैं।
  • दीपिका के सरनेम का संबंध फिल्म निर्माता गुरुदत्त के सरनेम पादुकोण से है जिनका असली नाम वसंत पादुकोण था।
  • 2004 में लिरिल साबुन के विज्ञापन से लोकप्रियता मिली।
  • हिमेश रेशमिया ने 2006 में उदीपिका को अपने वीडियो “नाम है तेरा तेरा” से चांस दिया।
  • अनुपम खेर से दीपिका ने एक्टिंग एक्टिंग के गुण सीखे है.
  • 2007 में आई ओम शांति ओम दीपिका की पहली हिंदी फिल्म थी।
  • दीपिका की पहली फिल्म 2006 में आई “ऐश्वर्या” थी जो कन्नड़ भाषा में थी।
  • “ओम शांति ओम” के लिए दीपिका को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।
  • दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी
  • दीपिका की छोटी बहन हन अनीशा एक गोल्फ खिलाडी हैं।
  • दीपिका को हेमा मालिनी ने नई ड्रीम गर्ल कहा है ।
  • दीपिका दान कार्यों में भी सक्रीय हैं और उन्होंने महाराष्ट्र के अंबेगांव गांव को गोद लिया था और वह उनके बिजली और पानी के बिल का भुगतान करती हैं।
  • दीपिका एकमात्र अभिनेत्री थीं जिन्होंने एक के बाद एक 4 100 करोड़ी फिल्में की थीं।

Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading