बॉलीवुड वो जगह है, जिसके सपने हर कलाकार के जीवन में जरूर आते हैं। इसी वजह से इस इंडस्ट्री में अक्सर नए चेहरे देखने को मिलते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इन दिनों कई नए चेहरे अपना जलवा बिखेर रहे हैं. आज इस ब्लॉग में हम Disha Patani Biography In Hindi, उम्र, हाइट, करियर, बॉयफ्रेंड और उनके सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानेंगे। कृपया लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Disha Patani Biography In Hindi-कौन हैं दिशा पाटनी?
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 को हुआ था। वह मुख्य रूप से पिथौरागढ़, उत्तराखंड की रहने वाली हैं, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बरेली में रहती हैं। दिशा का करियर मुख्य रूप से एक मॉडल के रूप में शुरू हुआ था। साल 2013 में वह फेमिना मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप रहीं। सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक दिशा इन्हीं चेहरों में से एक हैं। दिशा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, और फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। उनके पिता का नाम जगदीश सिंह पाटनी है। जगदीश पाटनी डीएसपी ऑफिसर हैं। दिशा की एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम खुशबू पाटनी है।
दिशा पाटनी की उम्र
कुछ सूत्रों के मुताबिक उनका जन्म 13 जून 1992 को हुआ था जबकि कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि दिशा का जन्म 27 जुलाई 1995 को हुआ था। वर्तमान में उनकी आयु 32 वर्ष है (2025 के अनुसार )
दिशा पाटनी के हॉट फोटो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Disha Patani Biography In Hindi-दिशा पटानी का परिवार
उनके पिता का नाम जगदीश सिंह पाटनी है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी हैं। उनकी माता का नाम पद्मा पाटनी है जो एक गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम सूर्यांश पाटनी है। दिशा बचपन में एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं।
नाम | दिशा पाटनी
|
उपनाम | दिशा |
जन्म तिथि | 13 जून 1992 |
जन्म स्थान | बरेली |
उम्र | 32 साल |
पिता का नाम | जगदीश सिंह पाटनी |
मां का नाम | पद्मा पाटनी |
बहन | खुशबू पाटनी |
भाई | सूर्यांश पटानी |
पेशा | अभिनेत्री |
आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल | इंस्टाग्राम |
ऊँचाई: | 1.8 मी |
पति | शादी नहीं हुई |
बॉयफ्रेंड | टाइगर श्रॉफ |
नागरिकता | भारतीय |
2023 में अनुमानित नेट वर्थ | 75 करोड़ रुपये |
अनुमानित वार्षिक | वेतन 12 करोड़ |
Also Read–Shakira Biography | शकीरा की जीवनी: पहचान, आयु, कैरियर, पुरस्कार, पति, बच्चे, हाइट एंड नेट वर्थ 2023

दिशा पाटनी की शिक्षा: दिशा पटानी की शिक्षा
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। दिशा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वह लखनऊ चली गईं। जब वह पहले वर्ष में थी, तब उसे कई मॉडलिंग के प्रस्ताव मिले और उसके बाद उसने दूसरे वर्ष में कॉलेज छोड़ दिया और फेमिना मिस इंडिया इंदौर 2013 में भाग लेने चली गई जहाँ दिशा पटानी को प्रथम उपविजेता घोषित किया गया। दिशा ने फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए भी ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
दिशा पाटनी का करियर
दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। दिशा ने साल 2013 में पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में दिशा पटानी रनर अप रहीं थीं। दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण तेजा थे। फिल्म में दिशा के अभिनय को बहुत सराहा गया था. फिल्म समीक्षकों ने उनके अभिनय की तारीफ की।
दिशा पाटनी की जिंदगी में सबसे बड़ा ब्रेक पॉइंट साल 2016 में आया। दिशा को इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय का मौका मिला। फिल्म में दिशा ने महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में धोनी के रोल को सुशांत सिंह राजपूतने निभाया था, फिल्म में दोनों के अभिनय की सराहना हुई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म से दिशा को देशभर में पहचान मिली थी। इस फिल्म में भी लोगों ने दिशा के किरदार की काफी तारीफ की थी।
Also Read–Kriti Sanon Biography, आयु, ऊंचाई, वजन, पति, परिवार और नेट वर्थ
‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम करने के बाद दिशा ने साल 2017 में मशहूर अभिनेता जैकी के साथ ‘कुंग फू योगा’ फिल्म में काम किया। इसके बाद दिशा बॉलीवुड फिल्म ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’ और ‘राधे’। दिशा फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ और ‘हर घूंट में स्वैग’ में भी नजर आ चुकी हैं।
Disha Patani Biography In Hindi-दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड
पहले एक टीवी कलाकार पार्थ सामंथा को दिशा पाटनी का बॉयफ्रेंड माना जा रहा था, लेकिन बाद में उन्हें जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ देखा गया। मीडिया में ये बात बहुत आम हो गई है कि दिशा के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की, लेकिन दिशा अक्सर कहती हैं कि टाइगर उनके लिए ‘टू कूल’ पर्सनैलिटी हैं।
दिशा पाटनी नेट वर्थ: नेट वर्थ 2025
दिशा आज के समय में एक जाना माना नाम बन चुकी हैं. लोग उन्हें फिल्मों में देखना भी पसंद करते हैं. दिशा फिल्मों के साथ-साथ कई तरह के विज्ञापनों में भी काम करती हैं। खबरों की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं दिशा की नेटवर्थ करीब 10 मिलियन डॉलर (80 करोड़ रुपये) बताई जाती है।
दिशा पाटनी की ऊंचाई और वजन
नाम | दिशा पाटनी |
जन्म तिथि: | 13 जून, 1992 |
आयु: | 32 वर्ष |
लिंग | महिला |
ऊंचाई: | 1.70 मीटर (5′ 7″) |
वजन: | 50 किग्रा या 110lbs |
पेशा: | भारतीय अभिनेत्री |
राष्ट्रीयता: | भारतीय |
दिशा पटानी डाइट प्लान: फिटनेस
सुबह/नाश्ता: वह सुबह खूब पानी पीती हैं और 2 घंटे के बाद उबली हुई सब्जियां और फल खाती हैं।
दोपहर का भोजन: मक्खन और ब्राउन ब्रेड के साथ ग्रिल्ड फिश।
रात का खाना: सूप, मछली, चपाती और सब्जियां।
दिशा पटानी सोशल मीडिया एकाउंट्स: इंस्टाग्राम, ट्विटर & फेसबुक
इंस्टाग्राम-दिशा पटानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फेन्स के साथ अपने फोटो और विडिओ साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 57 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर जाने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
ट्विटर – दिशा ट्विटर पर भी सक्रीय है और उनके 7.9 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं। नीचे लिंक पर क्लिक करके आप उनके ट्विटर अकाउंट पर पहुँच जायेंगे
फेसबुक – दिशा फेसबुक पर भी एक्टिव हैं। फेसबुक में उनके 21 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अकॉउंट से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
दिशा पाटनी के पुरस्कारों की सूची
Year | Movie | Award | Category | Result |
2017 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स | बेस्ट फीमेल डेब्यू | विन |
2017 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स | बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस | नॉमिनी |
2017 | एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स | मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर (फिल्म) डेब्यू – फीमेल | विन |
2017 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स | मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए ड्रामा फिल्म – फीमेल | नॉमिनी |
2018 | बाघी 2 | लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड्स लक्स गोल्डन रोज़ | ब्रेकथ्रू ब्यूटी ऑफ़ द ईयर | नॉमिनेटेड |
2017 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | स्टार स्क्रीन अवार्ड्स | बेस्ट फीमेल डेब्यू | विन |
2017 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | स्टारडस्ट अवार्ड्स | बेस्ट एक्टिंग डेब्यू (फीमेल) |