बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारत को मिला पहला पदक

बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारत को मिला पहला पदक

Share This Post With Friends

Last updated on May 21st, 2023 at 08:33 pm

बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारत को मिला पहला पदक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारत को मिला पहला पदक
IMAGE CREDIT-HINDUSTANTIMES

बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भारत को मिला पहला पदक

बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: भारत की और से पहला पदक संकेत महादेव ने जीता। साकेत महादेव ने स्नैच राउंड में लगातार तीसरे प्रयास सभी प्रतिद्व्न्दियों को पीछे छोड़ दिया। दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड में भी संकेत ने 113 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे संकेत के स्वर्ण पदक जितने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

CWG 2022 लाइव डे 2: संकेत सरगर ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक का दावा करके राष्ट्रमंडल खेलों में देश की पदक तालिका की शुरुआत की। 21 वर्षीय खिलाडी ने स्वर्ण जीतने के लिए निश्चित रूप से देखा, लेकिन दो असफल क्लीन एंड जर्क प्रयासों ने उनके अवसरों को खराब कर दिया क्योंकि उन्होंने कुल 248 किग्रा (113 किग्रा 135 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम 2022 UPDATE: बर्मिंघम में चल रहे कामनवेल्थ खेलों में दूसरे दिन भारतीय खिलाडियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारोत्तोलन में भारत ने अपना पहला पदक जीता। भारत की ओर से पहला पदक संकेत महादेव सरगर को मिला। कामनवेल्थ गेम 2022 में भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोला। संकेत ने कुल 238 किलोग्राम भार उठाकर 55 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

संकेत ने पहले ही प्रयास में उठाया 107 किलोग्राम भार

पुरुष वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में संकेत महादेव ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुक़ाबले में पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम बजन उठाकर कमाल कर दिया। सिर्फ मलेशिया के वेटलिफ्टर ने ही इस राउंड में संकेत महादेव की बराबरी की। अन्य प्रतियोगी संकेत से काफी पीछे रह गए।

दूसरे प्रयास में सभी प्रतिद्व्न्दियों को पीछे छोड़ दिया

कामनवेल्थ खेलों 2022 में आजका दिन भारत के लिए काफी सुकून भरा रहा। भारत का पदक तालिका में खाता खुला जब भारोत्तोलन में पहला पदक प्राप्त हुआ। पहले प्रयास में 107 किलोग्राम भर उठाने वाले संकेत ने दूसरे प्रयास में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 111 किलोग्राम भर उठाकर प्रतियोगिता में सबसे अधिक भार उठाने वाले खिलाडी बन गए।

तीसरे प्रयास में किया ऐतिहासिक प्रदर्शन और उठाया 113 किलोग्रान भार

संकेत महादेव ने स्नैच राउंड में लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे प्रयास में 113 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शन संकेत महादेव के स्वर्ण पदक जितने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

क्लीन एंड जर्क राउंड में भी संकेत ने अपना दबदबा कायम रखा

स्नैच राउंड के बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में भी संकेत महादेव ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहले राउंड में 135 किलोग्राम भार उठाकर अपने पदक को कायम रखा। परन्तु दोनों राउंड में वे भार उठाने में असफल रहे। दूसरे राउंड में संकेत महादेव को दर्द से परेशानी हो रही थी। संकेत ने स्नैच राउंड में 113 और जर्क एंड क्लीन राउंड में 135 किलोग्राम भार उठाकर कुल 248 किलोग्राम भार उठाया।

वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

कामनवेल्थ खेलों भारतीय दल का मुख्य हिस्सा हैं संकेत महादेव सरगर। भारोत्तलन में संकेत एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। पिछले साल हुई राष्ट्रमंडल भारोत्तलन प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। संकेत के इस दमदार प्रदर्शन से पदक जितने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, और वे उस पर खरा उतरे हैं।

महाराष्ट्र के सांगली में जन्में हैं संकेत महादेव

संकेत महादेव सरगर का ताल्लुक महारष्ट्र के सांगली से है। उनका जन्म महारष्ट्र के सांगली जिले में हुआ है। अभी वह कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय इतिहास के छात्र हैं। संकेत बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। अब कामनवेल्थ खेल 2022 में पहला पदक जीतकर उन्होंने देशभर में अपना नाम कर दिया है। उनकी उपलब्धि से उनके गांव में जश्न का माहौल है।

RELATED ARTICLE-

राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास तथा राष्ट्रमंडल खेल 2022 की सम्पूर्ण जानकारी |

कॉमनवेल्थ गेम्स: जानिए क्या है कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, किस देश ने पहली बार आयोजित किया कॉमनवेल्थ गेम्स का

Biography of Hima Das | हिमा दास की जीवनी


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading