HISTORY GK-important questions and answers for tgt,pgt history

Share This Post With Friends

इस ब्लोग्स में हम TGT और PGT परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों की एक हल प्रश्नोत्तरी लेकर आये हैं। हड़प्पा सभ्यता से सम्बंधित इम्पोर्टेन्ट प्रश्न जो अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं उन्हीं प्रश्नों को इस ब्लोग्स में हल किया गया है। 

 

GK HISTORY

 

HISTORY GK

हड़प्पा सभ्यता से संबंधित इम्पोर्टेन्ट प्रश्नोत्तरी 

(1)- वह प्रमुख हड़प्पाकालीन नगर जहाँ विशाल एवं भव्य  नगर-द्वार पाए गये। 

A-कालीबंगा 

B-धौलावीर 

C-सुरकोटड़ा 

D-उपर्युक्त (b) एवं (c) दोनों

 

(2) – हड़प्पा सभ्यता के सबसे अधिक संभावित प्रणेता कौन थे?

A-सुमेरियाई 

B-द्रविड़ अथवा भूमध्यसागरीय

C-आर्य 

D-ऑस्ट्रेलॉयड। 

 

(3) – हड़प्पाकालीन लोग वैदिक आर्यों से भिन्न और उनके पूर्ववर्ती थे, इस विचार के समर्थन में निम्नलिखित कौन-सा तर्क सही नहीं है :

A-आर्यों का नृवंशीय स्वरूप मोहनजोदड़ो के चार नृवंशीय ऑस्ट्रेलॉयड, भूमध्यसागरीय, मंगोलियन अल्पाइन समूहों से भिन्न था। 

B-आर्य पशुपालन और कृषि पर आधारित जीवन व्यतीत करते थे, जबकि हड़प्पाकालीन लोग अत्यधिक संगठित नगरीय जीवन बिताते थे। 

C-हड़प्पाकालीन लोगों का भोजन पूर्णतः शाकाहारी था, जबकि आर्य मांस और मछली भी खाते थे।

D-वैदिक आर्यों को सम्भवतः लोहे और सुरक्षात्मक कवच का ज्ञान था जबकि हड़प्पा सभ्यता में इसका पूर्णतः अभाव था। 

 

(4)- हड़प्पा सभ्यता के पतन के लिए सबसे संभावित कारण कौन-सा है?

 

A-सिंधु और रावी नदियों के  जल-मार्ग में विनाशकारी परिवर्तनों के कारण विध्वंसकारी बाढ़ें आई। 

B-विदेशी आक्रमण 

C-कृषि संबंधी उत्पादन में गिरावट 

D-उपर्युक्त किसी एक अथवा सभी कारणों से लोग अन्यत्र चले गए।

 

(5)- विभिन्न हड़प्पाकालीन स्थलों के उत्खनन से पता चलता है कि प्रत्येक समकालीन नगर के धार्मिक विश्वासों में कुछ-कुछ भिन्नता थी। लोथल और कालीबंगा के धार्मिक विश्वासों में क्या समानता थी?

A- मातृदेवी की पूजा 

B- अग्नि-पूजा

C- वृक्ष-पूजा 

D- पशु-पूजा 

 

(6) – ईरान की सीमा के समीप स्थित हड़प्पाकालीन स्थल का नाम :

A-सुरकोटड़ा 

B-सुक्तागेंडोर

C-कोटला निहंगखान 

D-आलमगीरपुर 

 

(7)- निम्नलिखित कारण से हड़प्पा सभ्यता विश्व की अन्य समकालीन सभ्यताओं से भिन्न है :

A-धार्मिक आस्थाएं और सामाजिक जीवन 

B-विज्ञान और प्रोद्योगिकी का विकास 

C-नगर-योजना, जल-निकासी और सफाई व्यवस्था

D-एक समान तौल एवं माप प्रणाली तथा वाणिज्य संबंध 

 

(8)- निम्नलिखित कौन-सी सभ्यता सिंधु अथवा हड़प्पा सभ्यता के समकालीन थी :

A-मिस्र 

B-मेसोपोटामिया 

C-सुमेर 

D-यूनानी

 

(9) – हड़प्पाकालीन लोगों के आभूषण किस धातु/वस्तु से निर्मित नहीं किए जाते थे?

A-स्वर्ण और चाँदी 

B-हाथी-दाँत और हड्डियां 

C-ताम्र और बहुमूल्य पत्थर 

D-स्वेत धातु और मिश्रित धातु

 

 

(10)-  सिंधु घाटी की जल-निकास प्रणाली  सबसे बड़ा दोष  क्या था?

A-नालियां अलग-अलग ईंटों से ढकी हुई थीं 

B-नालियां सोख गड्ढों नहीं जुड़ी थीं 

C-नालियां कुओं के पास होती थीं

D-नालियां केवल 30 से. मी. गहरी और 23 से. मी. चौड़ी थीं इसीलिए जल बाहर बहता था 

 

11- हड़प्पाकालीन लोग निम्नलिखित  में से किन अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं करते थे?

A-बाण तलवार 

B-कटार और भाले 

C- गदा और प्रक्षेपास्त्र 

D-वघनख और जहरीले वाण

 

12- हड़प्पाकालीन लोगों का कौन-सा धार्मिक विश्वास अब प्रचलित नहीं है?

A-पशुपति पूजा 

B-पीपल पूजा 

C-सूर्य पूजा 

D-प्रजनन शक्तियों की पूजा

 

13- चावल की खेती के प्रमाण या चिन्ह कहाँ से प्राप्त हुए हैं 

A-लोथल और रंगपुर से

B-कालीबंगा  रोपड़ से 

C-आलमगीरपुर और हड़प्पा से 

D-सभी हड़प्पाकालीन स्थलों से 

 

14- निम्नलिखित में से कौन-सी हड़प्पा सभ्यता की विशेषता  :

A-आयताकार नगर योजना 

B-अन्नागारों में अनाज संग्रह 

C-नहरों द्वारा सिंचाई व्यवस्था

D-जल संचय और निकासी व्यवस्था 

 

15- हड़प्पाकालीन मुहरों पर अंकित श्रृंगयुक्त शिरोवस्त्र पहने और पशुओं से घिरे हुए योगी की निम्नलिखित में से किसके साथ पहचान की गई है :

A-महायोगीश्वर के रूप में 

B-पशुपति शिव के रूप में

C-मुरुगन के रूप में 

D-रूद्र  के रूप में 

 

16- हड़प्पाकालीन स्थलों में खोजे गए अन्नागारों से निम्नलिखित में से किस तथ्य का आभास नहीं होता 

A-खाद्यानों का गुप्त संचय

B-कृषि संबंधी कुशलता 

C-कृषि अधिशेष 

D-भण्डारण की तकनीकों का ज्ञान 

 

17- निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता लोथल से संबंधित नहीं है 

A-एक गोदी या डॉकयार्ड की खोज 

B-पशुबलि के लिए निर्मित आयताकार और गोलाकार अग्निवेदियाँ 

C-एक मुहर पर जलयान का चित्रांकन 

D-हल के प्रयोग का प्रमाण

 

18-  निम्नलिखित में से कौन-सा धार्मिक विश्वास हड़प्पाकालीन धार्मिक जीवन का अंग नहीं था :

A-प्रेतात्माओं और मृत्यु के पश्चात् जीवन में विश्वास 

B-अग्नि और प्रजननशक्ति  की पूजा 

C-वृक्षों और पशुओं की पूजा 

D-विशाल पूजागृहों का निर्माण

 

19- हड़प्पाकालीन लोगों द्वारा स्वच्छता संबंधी कौन-सा उपाय नहीं किया गया था 

A-जल-निकास प्रणाली 

B-कूड़ेदान 

C-कचरा बहानेवाली नालियां 

D-सार्वजानिक शौचालय

 

20- निम्नलिखित हड़प्पाकालीन नगरों के साथ उल्लिखित उनकी विशेषताओं में से किस नगर की यह विशेषता नहीं है :

A-लोथल- एक मुहर पर एक गोदी और जलयान का चित्रण 

B-कालीबंगा – खेत जोतने के प्रमाण 

C-सुरकोटड़ा – एक घोड़े के कंकाल की तथाकथित खोज 

D-हड़प्पा – शवपेटिका की शवाधि।

 

21- कालीबंगा के संबंध में निम्नलिखित कौन-सा कथन सत्य नहीं है 

A-निचले नगर की किलेबंदी की गयी थी 

B-घग्गर नदी के सूखने से इसका पतन हुआ 

C-यह एकमात्र हड़प्पाकालीन स्थान है, जहां से खेत जोतने के चिन्ह मिले हैं 

D-हड़प्पा-पूर्व काल की अग्निवेदियाँ पाई गई हैं

 

22-किस स्थान में अग्निवेदियों की खोज से अग्निपूजा का प्रमाण मिलता है 

A-सुरकोटड़ा और रंगपुर 

B-रंगपुर और आलमगीरपुर 

C-लोथल, कालीबंगा और मोहनजोदड़ो

D-चन्हूदड़ो, कायथा, प्रभास और दैमाबाद 

 

23- निम्नलिखित में किस स्थान से हड़प्पा पूर्व काल की बस्ती नहीं पाई गई :

A-रंगपुर

B-कोटदीजी 

C-कालीबंगा 

D-हड़प्पा 

 

24- हड़प्पाकालीन नगरों में किलेबंदी या नगर-प्राचीरों का निर्माण करने के पीछे दो प्रमुख कारण क्या थे?

A-सीमाशुल्क और पथकर की वसूली 

B-लुटेरों और पशुचोरों से सुरक्षा तथा बाढ़ से बचाव

C-नगर में अनधिकृत लोगों के प्रवेश को रोकना तथा शत्रुओं के आक्रमणों से सुरक्षा 

D-सीमाओं के अंदर नगर का विकास करना और नगरीय नियंत्रण कायम रखना 

 

25- हड़प्पाकालीन सभ्यता की चार सीमा चौकियां कौन थीं?

A-उत्तर में मांडा, दक्षिण में दैमाबाद, पूर्व में हुलास और आलमगीरपुर तथा पश्चिम में सुक्तागेंडोर

B-पूर्व में मांडा, दक्षिण में दैमाबाद, उत्तर में हुलास और पश्चिम में सुरकोटड़ा 

C-उत्तर में मांडा, पूर्व में आलमगीरपुर, पश्चिम में शुर्तुघई और दक्षिण में दैमाबाद 

D-उत्तर में आलमगीर, दक्षिण में कायथा, पूर्व में मांडा और पश्चिम में कुंतासी 

 

26-हड़प्पाकालीन सभ्यता लगभग कितने क्षेत्र में फैली हुई थी?

A-13 लाख वर्ग कि. मी.

B-25 लाख वर्ग कि. मी.

C-7.5 लाख वर्ग कि. मी.

D-6.5 लाख वर्ग कि. मी.

 

27- हड़प्पा सभ्यता का विस्तार किससे संबद्ध है?

A-गेहूं उत्पादन क्षेत्र

B-जमीन की उर्वरता 

C-सिचाई सुविधाएं 

D-कच्चे माल और खनिज पदार्थों की उपलब्धता 

 

28- हड़प्पाकालीन नगरों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सही है 

A-स्थानीय रूप से उपलब्ध कच्चे माल ( सीपी, खनिज पदार्थ आदि ) का उपयोग 

B-फारस की खाड़ी क्षेत्र के लिए बंदरगाह के रूप में कार्य करना 

C-अंतर्देशीय नगरों के लिए व्यापार और वाणिज्य के व्यापारिक केंद्र के रूप में कार्य करना 

D-आयत और निर्यात के लिए प्रधान नगरों के रूप में कार्य करना

 

29- हड़प्पाकालीन जीवन का एक पक्ष जो समकालीन व्यवस्था का आधार था, किन्तु उसके बारे में हम बहुत काम अथवा कुछ भी नहीं जानते 

A-ग्रामीण जीवन

B-पशुपालन 

C-परिवहन और संचार 

D-जनांकिकीय या जनसँख्या का स्वरुप 

 

30- हड़प्पाकालीन लोगों को धातु-कर्म विज्ञान  में दक्षता प्राप्त थी, इसकी पुष्टि किस तथ्य से होती है?

A-हड़प्पाकालीन लोगों द्वारा ताम्र, टीन, कांस्य, स्वर्ण आदि विभिन्न धातुओं का प्रयोग 

B-विभिन्न हड़प्पा स्थलों से धातु भट्ठियों की खोज 

C-कांस्य उपकरणों के लिए ताम्र और टीन का उचित अनुपात में मिश्रण

D-विभिन्न धातुओं को गलाने के लिए आगलन तकनीक का ज्ञान 

 

31- गुजरात में खोजा गया नवीनतम हड़प्पाकालीन स्थल कौन-सा है?

A-धौलावीर

B-खांडिया 

C-कुंतासी 

D-मांडा 

 

32- हड़प्पाकालीन सभ्यता के सर्वाधिक घनी आबादीवाले दो नगर थे :

A-मोहनजोदड़ो और हड़प्पा

B-कालीबंगा और लोथल 

C-रोपड़ और रंगपुर 

D-लोथल और देसलपुर 

 

33- निम्नलिखित में से किसे प्राक-इतिहास का जनक कहा जाता है?

A-कर्नल मिडोज टायलर 

B-एलेक्जेंडर कनिंघम 

C-सर जॉन मार्शल 

D-रावर्ट ब्रूस फ़ूट

 

34- कौन-सा हड़प्पाकालीन नगर तीन खण्डों,जिन्हें नगर-दुर्ग, मध्य नगर और निचला नगर नाम दिया गया है, में विभाजित था और उनकी नगर प्राचीरों में भव्य प्रवेश द्वार बने थे 

A-कालीबंगा 

B-बनवाली 

C-धौलावीर

D-कुंतासी 

 

35- निम्नलिखित में से कौन-सा नगर निश्चित रूप से एक बंदरगाह नगर ( port city ) था 

A-लोथल 

B-बालाकोट 

C-सुक्तागेंडोर 

D-सुरकोटड़ा 

 

36- तांबे का सबसे विशाल भंडार कहाँ से मिला है 

A-जोधपुर 

B-गुंगेरिया

C-बहदराबाद 

D-हस्तिनापुर 

 

37- निम्नलिखित में से कौन-सा नगर एक प्रमुख औद्योगिक नगर नहीं था 

A-लोथल 

B-चन्हूदड़ो 

C-हड़प्पा 

D-कालीबंगा

 

38- हड़प्पा में पायी गयी विभिन्न आकार-प्रकार की सुव्यवस्थित भट्टियां किस उद्योग से संबंधित थीं 

A-शैलखड़ी और चीनी-मिटटी 

B-धातुकर्म 

C-उपर्युक्त (a) और (b) दोनों

D-रत्नाभूषण 

 

39- व्हीलर ने किस स्थान से पाए गए नर-कंकालों के आधार पर हड़प्पाकालीन लोगों पर किसी सैनिक आक्रमण अथवा नर-संहार का उल्लेख किया है 

A-मोहनजोदड़ो

B-हड़प्पा 

C-चन्हूदड़ो 

D-देसलपुर 

 

40-हड़प्पाकालीन कृषि अर्थव्यवस्था मुख्यतः किस पर आधारित थी 

A-फसल-चक्र 

B-वर्षा सिंचित कृषि 

C-गेहूं तथा संबद्ध शीतकालीन फसलें

D-शुष्क कृषि 

 

41- हड़प्पाकालीन नगरों की किलेबंदी अथवा उन्हें प्राचीर युक्त करने के पीछे क्या उद्देश्य था 

A-शत्रुओं के शक्तिशाली आक्रमणों से नगरों की सुरक्षा 

B-बाढ़ से नगर की सुरक्षा 

C-लुटेरों से सुरक्षा 

D-उपर्युक्त (a) और (c) दोनों

 

42- हड़प्पाकालीन लोगों के किस बाह्य देश के साथ घनिष्ठ संबंध थे 

A-बहरीन 

B-ईरान 

C-मेसोपोटामिया

D-मिस्र 

 

43- निम्नलिखित में से किस मामले में हड़प्पाकालीन सभ्यता में समरूपता या एकरूपता नहीं है 

A-तौल और माप 

B-खाद्यान्न फसलें 

C-अंत्येष्टि पद्धति 

D-उपर्युक्त (a) और (c) दोनों

 

44- सिन्धु घाटी के व्यापारिक केंद्रों और मेसोपोटामिया के बीच प्रमुख व्यापारिक बंदरगाह कौन था 

A-एलम 

B-ओमान 

C-बहरीन

D-अफगानिस्तान 

 

45- हड़प्पाकालीन नगरों पर कौन शासन करता था 

A-राजा 

B-पुरोहित 

C-व्यापारियों का अलप तंत्र 

D-शासन व्यवस्था अज्ञात है

 

46-  हड़प्पा सभ्यता और मेसोपोटामिया के मध्य सर्वाधिक सक्रिय व्यापार किस काल में होता था 

A-2350 ईसा पूर्व से 1770 ईसा पूर्व

B-2500 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व

C-2000 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व

D-2480 ईसा पूर्व से 2300 ईसा पूर्व । 

 

47- मोहनजोदड़ो का विशाल भवन था :

A-अन्नागार

B-स्नानागार 

C-दरबार कक्ष  या स्तम्भों से युक्त हॉल 

D-कॉलेज भवन 

 

48-  हड़प्पाकालीन मुद्राओं पर सर्वाधिक प्रयुक्त  होनेवाला प्रतीक चिन्ह  क्या था 

A-एक-श्रृंगी बैल

B-वृष 

C-गैंडा सींग 

D-संयुक्त या मिश्रित पशु 

 

49-  किस स्थल से घोड़े के अवशेष पाए गए हैं 

A-सुरकोटड़ा

B-कालीबंगा 

C-धौलावीर 

D-मांडा 

 

 50-पत्थरों की नींव पर आधारित मकानों की दीवारों के निर्माण की अद्भुद विशेषता किस संस्कृति में देखने को मिलती है 

A-झुकाड़ 

B-कायथा 

C-बनास 

D-आहाड़

 

51- मेहरगढ़ में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता उपलब्ध नहीं हुई है :

A-अन्नागार 

B-धातुकर्म 

C-कूबड़दार बैल के मिटटी के खिलौने 

D-चावल की खेती


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading