सावित्री बाई फुले, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका: जीवनी और शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में योगदान

प्रथम महिला शिक्षिका

सावित्री बाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं उनका जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयगांव हुआ था। उनके माता-पिता का नाम लक्ष्मी और खन्दोजी नैवेसे था। मात्र 9 वर्ष की आयु में ( 1840 )  ज्योतिबा फुले ( 13 वर्ष ) के साथ हुआ था। शादी  के समय सावित्री बाई बिलकुल अनपढ़ थीं और ज्योतिबा कक्षा तीन में पढ़ते थे।सावित्री बाई ने उस समय पढ़ने का सपना देखा जब इस देश में दलितों के साथ भयंकर भेदभाव और अत्याचार होता था। उन्होंने भारत में प्रथम बालिका स्कूल के साथ प्रथम किसान स्कूल की भी स्थापना की।