Satish Kaushik biography in Hindi | सतीश कौशिक की बायोग्राफी: जन्म, आयु, बच्चे, नेट वर्थ 2023, पत्नी, बच्चे करियर, मृत्यु, मृत्यु का कारण और बहुत कुछ

सतीश कौशिक की बायोग्राफी: जन्म, आयु, बच्चे, नेट वर्थ 2023, पत्नी, बच्चे करियर, मृत्यु, मृत्यु का कारण और बहुत कुछ | Satish Kaushik biography in Hindi

Share This Post With Friends

सतीश कौशिक को कौन नहीं जानता? एक ऐसे अभिनेता जिन्होंने अपनी अतरंगी भूमिकाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाई। मिस्टर इंडिया में निभाया गया कैलेंडर का रोल आज भी गुदगुदाता है। एक खुशमिजाज और मित्रों के बीच सम्मानित अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, वे 66 वर्ष के थे। आइये इस दिग्गज अभिनेता के बारे में ज्यादा जाने।

Satish Kaushik biography in Hindi

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
सतीश कौशिक की बायोग्राफी: जन्म, आयु, बच्चे, नेट वर्थ 2023, पत्नी, बच्चे करियर, मृत्यु, मृत्यु का कारण और बहुत कुछ | Satish Kaushik biography in Hindi
Image-twitter

नाम-सतीश कौशिक
जन्म13 अप्रैल 1956
जन्मस्थानमहेंद्रगढ़ हरियाणा
उम्र- 6666 वर्ष
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामशशि कौशिक
बच्चों के नामवंशिका कौशिक
पहली फिल्ममिस्टर इंडिया
पेशा-अभिनेता, निर्देशक और निर्माता
नेट वर्थ 2023लगभग 40 करोड़
लोकप्रिय फिल्में-मिस्टर इंडिया, मिलेंगे मिलेंगे, तेरे नाम, थार आदि
मृत्युमार्च 2023
मृत्यु का स्थानमुंबई

सतीश कौशिक की जीवनी-Biography in Hindi

बुधवार 8 मार्च 2023 को 66 वर्षीय अभिनेता और निर्माता, निर्देशक सतीश कौशिक का आकस्मिक निधन हो गया। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। दिग्गज अभिनेता इंडस्ट्री में सबसे सम्मानित लोगों में से एक के रूप में पहचाने जाते थे। उनके मित्र और सहकर्मी और अभिनेता अनुपम खेर ने सुबह-सुबह अपने ट्विटर हैंडल उनके निधन की खबर को पोस्ट किया।

Satish Kaushik's biography in Hindi
Image credit-twitter

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मुझे पता है” मौत इस दुनिया का अंतिम सत्य है! लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने जिगरी दोस्त #सतीशकौशिक के बारे में ये बात मैं जीते जी लिखूंगा। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक लगा फुल स्टॉप !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ॐ शांति!”।

कौन हैं सतीश कौशिक

सतीश कौशिक एक जाने-माने प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक थे, जो बच्चों और वयस्कों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनका फिल्मी सफर अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से शुरू हुआ। कौशिक ने ‘नेशनल स्कूल ऑफ़ थिएटर और सिनेमा एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया’ से स्नातक करने के बाद अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी।https://studyguru.org.in

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

आपको बता दें कि सतीश कौशिक हरियाणा के महेंद्रगढ़ से है जहाँ 13 अप्रैल 1956 को उनका जन्म हुआ था। प्रारम्भिक शिक्षा के बाद, उन्होंने 1972 में किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली से स्नातक किया। सतीश ने अपने अभिनय को निखारने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ़ थिएटर और सिनेमा एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया अभिनय की बारीकियां सीखीं।

Also Readआशा पारेख बायोग्राफी | Asha Parekh biography in Hindi

सतीश कौशिक का परिवार: पत्नी और बच्चे

सतीश कौशिक विवाहित थी, उन्होंने 1985 में शशि कौशिक के साथ विवाह किया। सतीश के जीवन में सबसे दुखदाई पल तब आया जब उनके दो साल के बेटे शानू कौशिक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई, इस घटना के बाद कौशिक दम्पति ने 2012 में सरोगेसी के माध्यम से अपनी पहली बेटी वंशिका का स्वागत किया।

कौशिक रियल एस्टेट कंपनी, पार्श्वनाथ डेवलपर्स के साथ चंडीगढ़ फिल्म सिटी परियोजना में भागीदार थे। उन्होंने सारंगपुर गांव, चंडीगढ़ में 30 एकड़ (12 हेक्टेयर) औने-पौने दामों पर खरीदा। मीडिया द्वारा बेईमानी का पर्दाफाश किए जाने के बाद रियल एस्टेट कंपनी को इस मल्टी-मिलियन प्रोजेक्ट को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा

सतीश कौशिक का करियर

अपने फिल्मी क्रीर में सतीश ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें उनकी अनिल कपूर अभिनीत और बोनी कपूर निर्देशित ‘मिस्टर इंडिया’ प्रमुख है, फिल्म में सतीश ने कैलेंडर का रोल निभाया था जो दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया। इसके आलावा दीवाना मस्ताना, राम लखन, साजन चले ससुराल, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम, उड़ता पंजाब जैसे शानदार फ़िल्में शामिल हैं। सतीश कौशिक ने ब्रिटिश फिल्म ‘ब्रिक लेन’ जिसे सारा गैवरॉन ने निर्देशित किया, में भी काम किया

सतीश कौशिक की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में सतीश कौशिक की नेटवर्थ 40 करोड़ रुपए अनुमानित की गई थी। उनकी आय का स्रोत फ़िल्में, विज्ञापन और रियल स्टेट से आता है।

सतीश कौशिक की मृत्यु का कारण

सतीश कौशिक सम्भवतः अपने बढ़ते बजन से परेशान थे। हालाँकि अभिनेता हंसमुख प्रवृत्ति के थे। मगर जैसी आशंका थी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

Also Readकृष्णम राजू कौन थे? बायोग्राफी, आयु, मृत्यु, मृत्यु कारण, पत्नी, परिवार, नेट वर्थ, विकिपीडिया, और ताजा समाचार

फिल्म बिरादरी में उनके मित्र अनुपम खेर ने उनकी मृत्यु की खबर की घोषणा की। अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्हें आखिरी बार जावेद अख्तर, शबाना आज़मी के घर अली फज़ल, ऋचा चड्ढा और महिमा चौधरी के साथ होली 2023 मनाते हुए देखा गया था।

सतीश कौशिक के बारे में कुछ कम ज्ञात तथ्य

♦सतीश कौशिक का जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ।

एक थिएटर अभिनेता के रूप में, उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिका हिंदी भाषा के नाटक, सेल्समैन रामलाल में “विली लोमन” की थी, जो आर्थर मिलर की डेथ ऑफ़ ए सेल्समैन का रूपांतरण था।

1983 में उन्होंने कुंदन शाह की कॉमेडी क्लासिक जाने भी दो यारों के लिए संवाद लिखे और सहायक निर्देशक और अभिनेता के रूप में भी काम किया।

1993 में सतीश ने निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म श्रीदेवी की रूप की रानी चोरों का राजा निर्देशित की। उनकी दूसरी प्रेम (1995) थी, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।

उन्होंने 1999 में अपनी पहली हिट फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ दी।

2003 में, उनकी निर्देशित फिल्म “तेरे नाम” ने बॉक्स ऑफिस पर जनता ki आलोचकों की प्रशंसा हासिल की।

सतीश कौशिक और अनुपम खेर ने ‘करोल बाग प्रोडक्शंस’ नामक एक नई फिल्म कंपनी की सह-स्थापना की, जो एनएसडी में उनके बैचमेट थे।

Also ReadBiography and struggle of Malala Yousafzaihy | मलाला यूसुफज़ई के संघर्ष की कहानी: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष

♦उनकी 2009 में रुस्लान मुमताज़ और शीना शाहाबादी अभिनीत उनकी निर्देशित फिल्म तेरे संग, किशोर गर्भावस्था के मुद्दों की पड़ताल करती है। यह उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी पहली फिल्म थी।

♦वह अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ हिट फिल्म मिस्टर इंडिया में “कैलेंडर” के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उनके दोस्त डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी दीवाना मस्ताना (1997) में “पप्पू पेजर” के उनके चरित्र के लिए भी जाना जाता था।

♦उन्हें सब टीवी के नए शो द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा की मुख्य भूमिका में नवाब जंग बहादुर के रूप में लिया गया था, जिसे कॉन्टिलो प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया था। अब उन्होंने अपनी हिट फिल्म तेरे नाम (2003) का सीक्वल बनाने का फैसला किया। हाल ही में, उन्होंने फिल्म उड़ता पंजाब (2016) में तायाजी की भूमिका निभाई।

♦उन्होंने फिल्म “सूरमा” में दिलजीत दोसांझ के पिता की भूमिका निभाई। (2018)

Also Readनेल्लई कन्नन विकी, जीवनी, आयु, परिवार, मर्त्यु, छवियां

♦उन्हें गाना बहुत पसंद है, उन्होंने अपनी आवाज में अपना पसंदीदा गाना ‘जिंदगी भर नहीं भूलेगी’ शेयर किया।

♦14 जून 2021 को, नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा, सच कहूं तो प्रकाशित की, अपनी आत्मकथा में उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक ने उनसे संपर्क किया और बेटी मसाबा के गर्भवती होने पर उनसे शादी करने की पेशकश की। आत्मकथा में, उसने उल्लेख किया कि सतीश कौशिक ने उससे शादी करने की पेशकश करते हुए कहा, चिंता न करें, अगर बच्चा गहरे रंग के साथ पैदा हुआ है, तो आप कह सकते हैं कि यह मेरा है और हम शादी कर लेंगे। किसी को कुछ भी शक नहीं होगा।

♦2022 में उन्होंने ‘कर्म युद्ध’ नाम की वेब सीरीज़ में काम किया, जो रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित एक भारतीय ड्रामा वेब सीरीज़ है।


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading