|

मन्दाकिनी की जीवनी, दाऊद से संबंध, वर्तमान में कहाँ हैं मन्दाकिनी

Share this Post

मन्दाकिनी की जीवनी, दाऊद से संबंध, वर्तमान में कहाँ हैं मन्दाकिनी -फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन मंदाकिनी को कोई कैसे भूल सकता है? फिल्मों में आने के बाद उनका नाम मंदाकिनी पड़ा। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। मंदाकिनी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 30 जुलाई 1963 को मेरठ, यूपी में एक एंग्लो-इंडियन परिवार में हुआ था।

मन्दाकिनी की जीवनी, दाऊद से संबंध, वर्तमान में कहाँ हैं मन्दाकिनी

‘राम तेरी गंगा मैली’ में गंगा के रोल के लिए मंदाकिनी राज कपूर की पहली पसंद नहीं थीं। राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लेकर यह फिल्म बनाने की योजना बनाई थी। बाद में गंगा के रोल के लिए डिंपल कपाड़िया का स्क्रीन टेस्ट भी लिया गया। आखिरकार ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ यानी मंदाकिनी की तरफ से आया.

मन्दाकिनी की जीवनी, दाऊद से संबंध, वर्तमान में कहाँ हैं मन्दाकिनी

16 साल की उम्र में दी सुपरहिट फिल्म

16 साल की उम्र में मंदाकिनी ने बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर राज कपूर के साथ काम किया। हिंदी सिनेमा से मंदाकिनी ने बहुत जल्दी ही सन्यास ले लिया था। उन्होंने मात्र 6 साल बॉलीवुड में काम किया लेकिन अपने इस छोटे मगर धमाकेदार फिल्मी करियर में भी उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं । मन्दाकिनी की सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ थी। यह फिल्म उन्हें प्रसिद्धि की ऊंचाइयों पर ले गई और वे रातों-रात दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं। उस दौर में उन्होंने बेहद बोल्ड सीन देकर खूब वाहवाही बटोरी थी.

ALSO READ-अरुनिता कांजीलाल उम्र, ऊंचाई, पिता, परिवार, जीवनी, और अधिक

राम तेरी गंगा मैली में मन्दाकिनी के बोल्ड सीन देखकर मच गया था हंगामा

राजकपूर की इस प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी दर्शकों के होश उड़ा दिए थे क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दिए हैं। आपको वह सीन तो याद ही होगा जिसमें वह झरने से भीग जाती है। इस सीन में मंदाकिनी सिर्फ सफेद साड़ी पहनती है और झरने के नीचे भीग जाती है। उस वक्त राज कपूर को इस सीन को लेकर सेंसर बोर्ड को जवाब देना पड़ा था।

जल्द ही फिल्मी दुनिया छोड़ दी

1987 में मंदाकिनी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ सुपरहिट फिल्म ‘डांस डांस’ में काम किया। इसके बाद वह माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब (1988) में भी नजर आई, लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर पाई जो उन्हें पहली फिल्म से मिली थी। साल 1996 में मंदाकिनी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, क्योंकि उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई.

ALSO READ-शालिनी पांडे प्रोफाइल, बायो, हाइट, अफेयर, फैमिली, विकी और नेट वर्थ

मंदाकिनी अब कहाँ है?

वर्तमान में मंदाकिनी अपने पति डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर के साथ मुंबई तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। वे बौद्ध भिक्षु भी रह चुके हैं। मन्दाकिनी योग की कक्षाएं भी चलाती हैं। मंदाकिनी ने डॉ. कग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर से वर्ष 1990 में शादी की थी। शादी के बाद उनके पति ने अपना धर्म नहीं बदला और मन्दाकिनी भी बाद में बौद्ध भिक्षु बन गई। दोनों दम्पत्ति एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इनकी के दो संतान हैं एक बेटा रबील और दूसरी बेटी रब्जे इनाया ठाकुर।

Related article-

साई पल्लवी, फिल्मे, पुरस्कार, नेट वर्थ, बॉयफ्रेंड, इंस्टाग्राम, बायोग्राफी हिंदी में

संचिता बासु कौन है? विकी, जीवनी, आयु, प्रेमी, कलाकार, नेट वर्थ, और बहुत कुछ।

लाल सिंह चड्ढा: इस शख्स को;लाल; बनाना चाहते थे आमिर खान, रोल खुद मिला और उनसे प्रेरणा ली, जानिए क्यों हो रहा है लाल सिंह चड्ढा का विरोध

You May Read Also-

Alia Bhatt, Marriage, Husband, Bio, Age, Height, Boyfriend, Net Worth in Hindi

Shweta Tiwari Biography,age, height,husband,net worth in Hindi

ट्रेसी लॉर्ड्स की जीवनी, हिंदी में | Traci Lords biography, in hindi

Share this Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *