|

यूक्रेन: सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें

Share this Post

रूस के साथ तनाव को लेकर यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है, लेकिन इन सबके बीच कुछ चीजें ऐसी हैं जो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे पर कुछ खास बनाती हैं। पिछले कुछ महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि ये दोनों देश पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि इन दोनों देशों के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है. रूस के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन यूक्रेन जैसे देश के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तनाव के इस माहौल में हम आपको यूक्रेन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों.

 यूक्रेन: सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
Photo credit-pixaby.com

 

यूक्रेन: सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश

यूक्रेन यूरोप के खूबसूरत देशों में से एक है। रूस के साथ जारी तनाव के चलते यूक्रेन का नाम इन दिनों बार-बार सुर्खियों में है। हालांकि, इसके अलावा यूक्रेन की कुछ खासियतें भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जानिए ऐसी ही 7 खास बातें जो यूक्रेन को सुर्खियों में रखती हैं।

1. कृषि की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश

यूक्रेन 1990 में सोवियत संघ से अलग हो गया। इसके साथ ही यूक्रेन को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी गई। खास बात यह है कि यूक्रेन क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश में बड़ी संख्या में लोग कृषि करते हैं। यह आय का सबसे बड़ा स्रोत भी है।

यूक्रेन कृषि के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। यहां की करीब 30 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है।

सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
Photo Credit-pixaby.com

2. सेना में भर्ती जरूरी

रूस से अलग होने के बाद यूक्रेन के पास 7 लाख 80 हजार सैन्य बल थे। दरअसल यूक्रेन में सेना में भर्ती होना अनिवार्य है। यही कारण है कि यूक्रेन के पास यूरोप की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है।

सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
photo credit-pixaby.com

 

3. खूबसूरत लड़कियों का देश

यूक्रेन देश जितना खूबसूरत है वहां की लड़कियां भी उतनी ही खूबसूरत हैं। दरअसल यूक्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश माना जाता है। 

सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
photo credit-pixaby.com

4. ईसाइयों की सबसे बड़ी संख्या

सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
photo credit-pixaby.com

यूरोप के सबसे बड़े देशों में से एक यूक्रेन में ईसाइयों की सबसे बड़ी आबादी है। यहां ईसाई बहुसंख्यक हैं। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर पर मुस्लिम आबादी का नंबर आता है।

5. यूक्रेन में भी सबसे बड़ा हवाई जहाज

यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है। दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज भी इसी देश में बनता है। इस देश की राजधानी कीव है।

6. सबसे गहरी मेट्रो

यूक्रेन की राजधानी कीव में करने के लिए एक और दिलचस्प बात है। यहां स्वितोशिंको ब्रोवार्स्का ट्रेन लाइन दुनिया की सबसे गहरी मेट्रो लाइन है। दरअसल यह जमीन से 105.5 मीटर नीचे चलता है। इसके ज्यादातर स्टेशन भी इसी लेवल पर बने हैं।

7. विश्व धरोहर में शामिल 7 स्थान

इसे यूक्रेन की ऐतिहासिक विरासत का देश भी कहा जाता है। 7 ऐसी जगहें हैं जो वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट में शामिल हैं। इनमें से सबसे प्रमुख हैं कीव में सेंट सोफिया कैथेड्रल और लविवि का ऐतिहासिक केंद्र।

सबसे खूबसूरत लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें
photo credit-pixaby.com

Share this Post

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *