मात्र 38 दिन ही मेयर रह पाएंगी शैली ओबेरॉय- जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

मात्र 38 दिन ही मेयर रह पाएंगी शैली ओबेरॉय- जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Share This Post With Friends

दिल्ली के बार्ड नंबर 86 की पार्षद एयर अब दिल्ली की मेयर चुनी गई शैली ओबेरॉय मात्र 38 दिन ही इस पद पर रह पाएंगी। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? तो हम आपको बताएंगे इसके पीछे का कारण क्या है? तो लेख को अंत तक पढ़िए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
मात्र 38 दिन ही मेयर रह पाएंगी शैली ओबेरॉय- जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

मात्र 38 दिन ही मेयर रह पाएंगी शैली ओबेरॉय

84 दिनी के इंतज़ार के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने 34 वोटों से जीत हासिल की और दिल्ली की नई मेयर चुनी गई। शैली को कुल 266 वोटों में से 150 वोट मिले और MCD पर 15 वर्षों से कब्जा जमाई बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने बेदखल कर दिया। शैली ने बीजेपी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को पराजित किया, रेखा को 116 मत मिले।https://studyguru.org.in

84 दिनों की रस्साकशी आखिरकार दिल्ली को अपना नया मेयर मिला गया। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को हराया। शैली ओबेरॉय ने 34 वोटों से जीत हासिल की, लेकिन वे इस पद पर केवल 34 दिन ही रह पाएंगी। शैली 31 मार्च तक दिल्ली के मेयर का पद संभालेंगी। इसके बाद अपैल में फिर से मेयर पद का चुनाव होगा।

विषय सूची

Also ReadSubi Suresh Biography 2023 in Hindi- आयु, परिवार, पति, बच्चे, करियर, विकी, मृत्यु का कारण

शैली ओबेरॉय बनी मेयर

दिल्ली में 84 दिन पहले mcd के चुनाव हुए थे जिसमें आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की थी। हालाँकि बीजेपी ने दिल्ली में अपना मेयर बनाने के लिए तमाम तिकड़म लगाई। कई बार मेयर के चुनाव की तारीख तय हुई मगर हर बार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षद आपस में भीड़ गए और चुनाव रद्द करना पड़ा। मामला सुप्रीम कोर्ट में गया और सर्वोच्च अदालत ने नामित पार्षदों को मेयर चुनाव में मत देने के अयोग्य करार दिया।

आखिरकार बुद्धवार 22/02/2023 को चुनाव हुए जिसमें आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय में विजय हासिल की उन्हें 150 मत मिले। रेखा गुप्ता जो बीजेपी की उम्मीदवार थी को 116 वोट मिले। शैली ओबेरॉय को मेयर बनने के लिए 84 दिन तक इंतज़ार कर पड़ा। दिल्ली नगर निगम के नतीजे 7 दिसम्बर 2022 को आये थे। तीन बार मेयर पद के लिए चुनाव की तारीख तय हुई मगर हंगामें के चलते चुनाव नहीं हो सका।https://www.onlinehistory.in/

38 दिन ही रह पाएंगी मेयर शैली ओबेरॉय

शैली ओबेरॉय तमाम उठापक के बाद दिल्ली की मेयर चुनी गई हो लेकिन वह इस पद पर केवल 38 दिन ही रह पाएंगी। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों है? तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

दरसल दिल्ली नगर निगम एक्ट में प्रावधान है कि मेयर का 1 अप्रैल से 31 मार्च तक रहता है, यानि एक वर्ष के लिए। DMC एक्ट की धारा 2 (67) में प्रावधान है कि MCD का कार्यकाल 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक रहेगा। इस तरह 31 मार्च को ये सत्र समाप्त हो जायेगा। इस तरह शैली ओबेरॉय जो 22 फरवरी को मेयर बनी हैं, उनका कार्यकाल अगले माह 31 मार्च को समाप्त हो जायेगा और इस तरह वह सिर्फ 84 दिन के लिए ही मेयर पद पर रहेंगी। इसके पश्चात दोबारा 1 अप्रैल को मेयर पद के लिए चुनाव होगा। नए चुनाव किस करवट बैठेगा ये निचित नहीं क्योंकि बीजेपी फिरसे कोई न कोई तिकड़म लगाएगी।

Also ReadShelly Oberoi Biography 2023-जन्म, आयु, शिक्षा, करियर, परिवार, पति, बच्चे, नेट वर्थ

जानिए कौन हैं शैली ओबेरॉय

दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय (39 वर्ष) पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड से पार्षद हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थीं। इसके अतिरिक्त वे भारतीय व्यापार संघ की आजीवन सदस्य भी हैं, क्योंकि उनकी परिवारिक पृस्ठभूमि व्यापारिक है। शैली के पिता व्यापारी हैं। शैली ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसोफी (पीएचडी) की है। उन्होंने बहुत शोध पत्र प्रकशित किये हैं और कई पुरस्कार और सम्मान हासिल किये हैं।

शैली ओबेरॉय ने अपना राजनितिक करियर २०१३ में एक सामान्य कार्यकर्त्ता के तौर पर शुरू किया। आम आदमी पार्टी ने उन्हें 2020 में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में पार्षद के लिए चुनाव जीता। शैली गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय में विजिटिंग सहायक प्रोफ़ेसर भी रही हैं। पार्षद चुनाव में शैली ने भाजपा और आदेश गुप्ता के गढ़ पूर्वी पटेल नगर से लड़ा और बीजेपी की दीपाली कुमारी को 269 वोटों से हराया और अब बीजेपी की ही रेखा गुप्ता को पराजित कर दिल्ली के मेयर पद पर कब्जा किया।histortstudy.in


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading