TGT- 2022-सोशल साइंस की तैयारी कैसे करें -सिलेबस, तैयारी के टिप्स, और जानकारी हिंदी में
अगर आप भी 2022 और 2023 के लिए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
Contents
- 0.1 टीजीटी का पूरा नाम क्या है ?
- 0.2 TGT शिक्षक की योग्यताएं
- 0.3 TGT शिक्षक का वेतनमान कितना होता है –
- 0.4 यूपी TGT चयन परीक्षा का प्रारूप क्या है
- 0.5 TGT सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम (syllabus ) क्या है ?
- 0.6 TGT सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें ?
- 1 तक्षशिला | तक्षशिला विश्वविद्यालय किस शासक द्वारा स्थापित किया गया
- 2 The U.S. Capitol Attack-On January 6, 2021
- 3 सावित्री बाई फुले | भारत की प्रथम महिला शिक्षिका
- 4 पूना पैक्ट गाँधी और सवर्णों की साजिश ?
- 5 फ्रांसीसी क्रांति – 1789 के प्रमुख कारण और परिणाम
- 6 भारत सरकार ने विदेशों से धन प्राप्त करने पर मदर टेरेसा चैरिटी पर क्यों लगाया गया प्रतिबंध
- 7 चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय की उपलब्धियां तथा इतिहास
- 8 मगध का इतिहास
- 9 पाकिस्तान में मिला 1,300 साल पुराना मंदिर
- 10 बुद्ध कालीन भारत के गणराज्य
टीजीटी का पूरा नाम क्या है ?
बहुत से परीक्षार्थी टीजीटी का पूरा नाम भी नहीं जानते और जिज्ञासा रहती है इसका पूरा नाम जानने की। इसका पूरा नाम है-प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (Trained Graduate Teacher)
यानि प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक में चयन होने के बाद आप कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। हालाकिं आपकी उच्च योग्यता के अनुसार कक्षा 12 तक की कक्षाएं भी पढ़वाई जा सकती हैं।
TGT शिक्षक की योग्यताएं
एक टीजीटी शिक्षक बनने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित हैं। हम यहाँ आपको उत्तर प्रदेश में TGT शिक्षक बनने के लिए निर्धारित योग्ताएं बता रहे हैं —
१- आप स्नातक की योग्यता रखते हों।
२- बीएड. की डिग्री प्राप्त की हो।
३- जिस विषय में TGT बनना है उन विषयों का कॉम्बिनेशन चयन बोर्ड के मानकों के अनुसार हो। जैसे -TGT सामाजिक विज्ञान के लिए निम्नलिखित विषयों के साथ स्नातक परीक्षा पास की हो –
- इतिहास
- भूगोल
- अर्थशास्त्र और
- राजनीति शास्त्र
TGT के लिए योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
इन चारों विषयों में कोई दो विषयों के साथ अपने स्नातक किया हो। तभी आप सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक के लिए पात्र होंगे।
READ ALSO –
- B.R.Ambedkar-वो भीमराव अम्बेडकर जिन्हें आप नहीं जानते होंगे
- सिन्धु सभ्यता की नगर योजना की प्रमुख विशेषताएं
- फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी | French East India Company in hindi
TGT शिक्षक का वेतनमान कितना होता है –
जब वेतनमान की बात आती है तो दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा वेतनमान उत्तर प्रदेश में शिक्षकों को प्राप्त होता है। ये इस प्रकार है -UP TGT Salary Structure
Pay Band 5200-20200 9300-34800
Entry Pay 1800 4600
Level 7000 0007
Index 0002.57 0002.62
Rationalized Entry Pay 44900
Pay Scale 44900-142400
Gross Salary 58000-67000 per month.
In-hand salary 52700-61700 per month.
समय-समय पर केंद्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ता और प्रतिवर्ष स्लेव के अनुसार वेतन वेतन वृद्धि होती है।
यूपी TGT चयन परीक्षा का प्रारूप क्या है
गत वर्ष से चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं से सक्षात्कार को समाप्त कर दिया है केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट बनती है और उसी के अनुसार चयन होता है।
TGT सामाजिक विज्ञान का पाठ्यक्रम (syllabus ) क्या है ?
TGT सामाजिक विज्ञान के लिए चयन बोर्ड ने जो आधिकारिक सिलेबस निर्धारित किया है वह इस प्रकार है — क्लिक करके जानकारी प्राप्त करें –
यह भी पढ़िए –सिन्धु सभ्यता की नगर योजना की प्रमुख विशेषताएं
TGT सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें ?
अब बात आती है कि प्रशिक्षित स्नातक सामाजिक विज्ञान तैयारी कैसे करें? इसके लिए यह आवश्यक है कि आपके पास संबंधित विषय की मानक और प्रामाणिक पुस्तकें उपलब्ध हों। बाजार में बहुत सी प्रामाणिक पुस्तकें उपलब्ध हैं हम यहाँ कुछ पुस्तकों की सूची दे रहे हैं –
इसिहास के लिए –
आधुनिक भारत का इतिहास – बी. एल. ग्रोवर और यशपाल
मध्यकालीन भारत – विद्याधर महाजन
प्राचीन भारत – के. सी. श्रीवास्तव
भारतीय इसिहास – वी. के. अग्निहोत्री ( एलॉयड पब्लीशर्स )
NCERT की इतिहास की कक्षा 6 से 12 तक पुस्तकें।
प्राचीन इतिहास – पप्पू प्रजापत
राजनीति शास्त्र के लिए –
कक्षा 11 और 12 NCERT
घटनाचक्र
भारतीय संविधान -वाणी प्रकाशन
पुखराज जैन- नागरिकशास्त्र
राजनितिक विचारक -साहित्य भवन पब्लिकेशन
भूगोल के लिए –
माजिद हुसैन -भारत और विश्व का भूगोल
घटनाचक्र –
NCERT कक्षा -11 और 12
अर्थशास्त्र के लिए
भारतीय अर्थव्यवस्था – वाणी प्रकाशन
NCERT कक्षा -११ और १२
भारतीय अर्थव्यवस्था -साहित्य भवन पब्लिकेशन
दैनिक समाचार पत्र की आर्थिक न्यूज़ को नोट करें।
इसके अतिरिक्त आप युटुब की भी सहायता ले सकते हैं। याद रखें ज्यादा बुक पढ़ने से नहीं अच्छी बुक के जयादा पढ़ने से सफलता जरूर मिलेगी। हम आपकी सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
अगर सामाजिक विज्ञान शिक्षक के संबंध में और कोई जानकारी चाहिए तो हमसे सीधे संपर्क सकते हैं आपकी शंकाओं का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
हमारे प्रमुख लेख जरूर पढ़िए –
-
तक्षशिला | तक्षशिला विश्वविद्यालय किस शासक द्वारा स्थापित किया गया
-
The U.S. Capitol Attack-On January 6, 2021
-
सावित्री बाई फुले | भारत की प्रथम महिला शिक्षिका
-
पूना पैक्ट गाँधी और सवर्णों की साजिश ?
-
फ्रांसीसी क्रांति – 1789 के प्रमुख कारण और परिणाम
-
भारत सरकार ने विदेशों से धन प्राप्त करने पर मदर टेरेसा चैरिटी पर क्यों लगाया गया प्रतिबंध
-
चालुक्य शासक पुलकेशिन द्वितीय की उपलब्धियां तथा इतिहास
-
मगध का इतिहास
-
पाकिस्तान में मिला 1,300 साल पुराना मंदिर
-
बुद्ध कालीन भारत के गणराज्य